MP Board trimasik paper time table 2022-23

MP Board trimasik paper time table 2022-23

MP Board trimasik paper time table 2022-23


नमस्कार दोस्तों, अगर हम MP Board time table 2022-23 यह बात करें, तो मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड भोपाल (Board of secondary education Bhopal) ने बताया है कि मध्य प्रदेश त्रैमासिक पेपर की परीक्षा बहुत ही जल्द आयोजित करवाई जाएगी जिसके टाइम टेबल परीक्षा के पहले समय पर जारी कर दिए जाएंगे। यदि आप भी MP Board trimasik paper time table के बारे में सर्च कर रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। क्योंकि दोस्तों यदि आपको MP Board trimasik paper time table के बारे में सही से जानकारी नहीं होगी तो आपको असुविधा महसूस हो सकती हैं। तो दोस्तों आप लोग पोस्ट को पूरा पढ़िएगा और पोस्ट पसंद आए तो अपने सभी दोस्तों को भी शेयर करिएगा।


MP board trimasik exam date 2022-23 in Hindi


अगर trimaasik exam date 2023, की बात करें, तो मध्य प्रदेश बोर्ड मंडल द्वारा समय-समय पर

सभी कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन करवाया गया है और आगे भी यही समय सारणी चलती रहे इसके लिए MP Board trimaasik exam 2022-23 का आयोजन करवाने का निर्णय लिया है. जिसके तहत सभी 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के वार्षिक, अर्धवार्षिक, प्री बोर्ड के साथ-साथ त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा. इस परीक्षा के चलते सभी छात्र छात्राओं की लगभग अपने कुल पाठ्यक्रम का 35% पाठ्यक्रम इस परीक्षा के लिए शामिल किया जाएगा. इस प्रकार सभी विद्यार्थी अपने सिलेबस को वार्षिक परीक्षाओं के प्रारंभ होने से पहले पूरी तैयारी के साथ 100% पूर्ण कर पाएंगे बोर्ड क्लास में अच्छे अंकों से उठते हो पाएंगे. बोर्ड मेंबर्स की यह योजना काफी फायदेमंद साबित होने वाली है।


MP Board trimaasik paper time table 2022 -23 


Board name

Board of secondary education, Bhopal

Exam name

Board trimaasik exam 2022 -23

Class

9th to 12th 

State 

Madhya Pradesh

Time table date

19-25 September

Time table download mode 

Online





MP Board trimasik paper time table 2022-23 download कैसे करें


यदि आप MP board trimasik exam date 2022-23 डाउनलोड करना चाहते हैं तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें-


  • MP board trimasik exam date 2022-23 ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा  जहां आपको मध्य प्रदेश की त्रैमासिक time table ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

  • इसके पश्चात आपके सामने trimasik paper 2022-23, 9th से लेकर 12th तक का टाइम टेबल विवरण दिखेगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा

  • अब अपने कक्षा के टाइम टेबल का चयन कर download के option पर click करें ताकि आपका time table download हो सके।

  • Time table download होने के बाद प्रिंट आउट निकाल ले ताकि परीक्षा समय सारणी जानने में आपको कोई दिक्कत ना हो।


एमपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी त्रैमासिक परीक्षा 2022-23 || MP Board trimasik paper 2022-23 



मध्य प्रदेश त्रैमासिक परीक्षा की कॉपी किस तरह लिखना चाहिए?


दोस्तों सबसे जरूरी बात कभी-कभी पूरे प्रश्न हल करने के बाद जब हम परिणाम देखते हैं तो उतना परिणाम नहीं मिलता जितना हम कॉपी में लिखते हैं। हमें लगता है कि हमारी काफी गलत चेक की गई है हम काफी निराश  हो जाते हैं। दोस्तों आपको बता दें मैं खुद एक शिक्षक हूं और अपने समय में मैंने एक से एक कमजोर अच्छे से अच्छे टॉपर और सामान्य औंसतन अंक लाने बाले विद्यार्थी सभी प्रकार का निरीक्षण किया है।


1 कॉपी भरने से काम नहीं चलेगा – बोर्ड परीक्षा 2022 त्रैमासिक पेपर


दोस्तों मैंने देखा है कि गई विद्यार्थी पूरी कॉपी भरने के बाद अच्छे हैं कि नहीं ला पाते और कई विद्यार्थी औसतन कापी लिखकर अच्छे अंक लाते हैं। तो दोस्तों आगे हम सभी बातों पर चर्चा करेंगे की टॉपर की कॉपी लिखने का क्या तरीका होता है दोस्तों चीजों को पूरी सावधानी से जरूर पढ़ें। आप भी टॉपर बन सकते हैं, क्योंकि एक औसतन अंक‌ लाने वाला विद्यार्थी अगर सही रणनीति और सही ढंग से लिखने का तरीका, कॉपी को किस तरह लिखना है, किस प्रश्न का किस तरीके से उत्तर देना है, इन सभी की सही जानकारी हो तो एक सामान्य विद्यार्थी भी टॉप कर सकता है।


बोर्ड परीक्षा की कॉपी कैसे लिखते हैं?


दोस्तों आपको बता दें कि कॉपी के पूरा भरने और दो चार कॉपी अधिक बांधने से कुछ नहीं होता। बोर्ड परीक्षा में 95% से अधिक अंक लाने वाला विद्यार्थी उत्तर को बिल्कुल सटीक,व सही तरीके से लिखते हैं जो प्रश्न मांगता है उसी के अनुसार उत्तर देते हैं। ऐसा नहीं कि अगर एक वाक्य में उत्तर लिखना है और विद्यार्थी 10 लाइन में लिख रहा है तो ऐसा लिखने से आपका समय भी खराब हो जाएगा और आपके नंबर भी काटे जा‌ सकते हैं।

जो आपके लिए बोला जाए आपको वही करना है ऐसा भी नहीं करना है कि एक  वाक्य के लिए बोला गया है और आप एक शब्द में दे रहे हैं तो यह भी ग़लत होगा, इस तरह आपको एक भी अंक नहीं दिया जाएगा।


त्रैमासिक परीक्षा 2022-23

कक्षा-10वीं

विषय-सामाजिक विज्ञान


समय- 2:30                         ‌ पूर्णांक-80


निर्देश-

1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

2.1 अंक के कुल प्रश्न-05 (01 प्रश्न पर 01 अंक) कुल अंक 32

3. 2 अंक के कुल प्रश्न-10 (प्रत्येक प्रश्न 02 अंक) कुल अंक 20

4. 3 अंक के कुल प्रश्न-04 (प्रत्येक पर 03 अंक) कुल अंक 12

5. 4 अंक के कुल प्रश्न-04 (प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक) कुल अंक 16।


प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए-


1. संविधान है-

(अ)सरकार का गठन

(ब)देश का शासन

(स)नियम व कानूनों का संकलित प्रलेख

(द)मौलिक अधिकार


2. संविधान में कितने मौलिक कर्तव्य बताए गए हैं-

(अ) 5

(ब)11

(स)14

(द)18


3. निम्न में से कौन सी विशेषता भारतीय संविधान की नहीं है-

(अ) संसदीय शासन प्रणाली

(ब)संघात्मक शासन

(स)अलिखित संविधान

(द)स्वतंत्र व निष्पक्ष न्यायपालिका


4. अस्पृश्यता का अंत किया गया-

(अ)अनुच्छेद 15

(ब)अनुच्छेद 16

(स)अनुच्छेद 17

(द)अनुच्छेद 18


5. भारतीय संविधान में कितने अनुच्छेद हैं-

(अ)395

(ब)345

(स)370

(द)320


6. संविधान में मौलिक कर्तव्य हैं-

(अ)6

(ब)14

(स)12

(द)11


प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-


1. संविधान सभा के ….. अध्यक्ष थे।

2. डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान की…. के अध्यक्ष थे।

3. भारत का नव निर्मित संविधान सभा द्वारा…. को अंगीकृत किया गया।

4. समानता का अधिकार संविधान में वर्णित…. में से एक है।


प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइए।


क                                        ख


1.संविधान सभा के अध्यक्ष          अ.सेठ गोविंद दास

2.संविधान की विशेषता              ब.पथ निरपेक्षता

3.संविधान की प्रारूप 

समिति के अध्यक्ष                      स.मौलिक 

4.मध्यप्रदेश से संविधान 

सभा के सदस्य                       द.डॉ राजेंद्र प्रसाद

5.सार्वजनिक संपत्ति 

को सुरक्षित रखना                 य.डॉक्टर अंबेडकर


प्रश्न 4. एक शब्द में उत्तर दीजिए।


1. भारत का राष्ट्रीय पशु है।

2.भारत का राष्ट्र ध्वज है

3.लोकतांत्रिक शासन का अर्थ है।

4.निर्धनों व बच्चों को अत्याचार से बचाव हेतु मौलिक अधिकार हैं।

5.धर्मनिरपेक्षता का अर्थ है।

6. ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना कब हुई थी?

7. सन् 1857 के संग्राम के समय भारत के गवर्नर जनरल कौन थे?

8. "फूट डालो शासन करो की नीति" किसने चलाई थी?

9. सन् 1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण क्या था?


प्रश्न 5. सत्य/असत्य बताइए-


1. महात्मा गांधी जनवरी 1915 में भारत लौटे, इससे पहले वे इंग्लैंड में थे।

2. 2008 में नेपाल संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया।

3. सामूहिक हित एक सर्वव्यापी विचार है।

4. गरिमा और आजादी की चाह ही लोकतंत्र का आधार है।

5. क्षेत्रवाद राष्ट्रीय एकता का मूलाधार है।

6. हॉल मार्क, आभूषणों की गुणवत्ता बनाए रखने वाला प्रमाण है।


प्रश्न 6. असहयोग आंदोलन कब और कैसे वापस लिया गया?

अथवा 

संथाल विद्रोह के नेता का नाम बताइए।


प्रश्न 7. काकोरी कांड में फांसी की सजा किन क्रांतिकारियों को दी गई?

अथवा 

जलियांवाला बाग हत्याकांड की घटना कब हुई थी?


प्रश्न 8. पहाड़ी क्षेत्रों में मृदा अपरदन की रोकथाम के लिए क्या कदम उठाने चाहिए?

अथवा

मृदा अपरदन से क्या तात्पर्य है?


प्रश्न 9. रक्षित वन किन-किन राज्यों में है?

अथवा 

पारिस्थितिक तंत्र से क्या तात्पर्य है?


प्रश्न 10. भारत में उगाई जाने वाली मुख्य रेशेदार फसलें कौन-कौन सी हैं।

अथवा

भारत की 1 खाद्य फसल का नाम बताएं और जहां यह पैदा की जाती है, उन क्षेत्रों का विवरण दें।


प्रश्न 11. 'जॉबर' कौन थे?

अथवा 

सेठ हुकुमचंद कौन थे?


प्रश्न 12. चैपबुक (गुटका) से क्या आशय है?

अथवा 

वेलम क्या है?


प्रश्न 13. एफ्रो अमेरिकी कौन थे?

अथवा

टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस में दो समानताएं बताइए।


प्रश्न 14. आप कैसे कह सकते हैं कि लोकतांत्रिक सरकार वैध होती है?

अथवा 

लोकतंत्र में सबसे बड़ी चिंता क्या होती है?


प्रश्न 15. वस्तु विनिमय क्या है?

अथवा

वे दूसरे स्रोत कौन से हैं, जिनसे छोटे किसान कर्ज ले सकते हैं?


प्रश्न 16. बहुराष्ट्रीय कंपनियों से आप क्या समझते हैं?

अथवा

श्रम विभाजन क्या है?


प्रश्न 17. एकाधिकार क्या है?

अथवा

उपभोक्ता शोषण से क्या आशय है?


प्रश्न 18. हमें खनिजों के संरक्षण की आवश्यकता क्यों है?

अथवा

तांबे की उपयोगिता का वर्णन कीजिए और उसके प्रमुख उत्पादक क्षेत्र बताइए।


प्रश्न 19. स्पष्ट कीजिए कि कृषि और उद्योग किस प्रकार साथ-साथ बढ़ रहे हैं?

अथवा

सार्वजनिक उद्योग एवं निजी क्षेत्र के उद्योगों में अंतर स्पष्ट कीजिए।


प्रश्न 20. ब्रिटेन की महिला कामगारों ने स्पिनिंग जेनी मशीनों पर क्यों हमले किए?

अथवा

1840 के दशक के बाद रोजगार की स्थिति पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।


प्रश्न 21. क्या दलीय व्यवस्था प्रजातंत्र के लिए अनिवार्य है?

अथवा

एक दलीय व्यवस्था को उदाहरण सहित समझाइए। क्या यह लोकतांत्रिक विकल्प है?


प्रश्न 22. भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए-


बोकारो कोयला उत्पादक क्षेत्र,

सोनीपत तेल शोधक कारखाना,

प्राकृतिक गैस उत्पादक क्षेत्र,

तारापुर अणु विद्युत गृह।


टॉपर के कॉपी लिखने का तरीका -


दोस्तों आपको बता दें कि कोई भी टॉपर अक्सर कॉपी को इतने ध्यान पूर्वक लिखता है कि कहीं कोई गलती ना हो जाए। वह ना तो कभी कोई उत्तर जल्दबाजी में देता है ना कभी किसी उत्तर को लंबे समय में अर्थात् देर से देता है। पर उसको पता होता है कि उसके पास हर एक प्रश्न के लिए एक निर्धारित समय है, इसीलिए वह इस तरह कॉपी को लिखता है कि पूरी कॉपी भी लिख जाए और उसका समय भी बच जाए।

पूरा पेपर भी हल हो जाएगा और कॉपी को दोबारा चेक करने के लिए उसके पास समय भी बच जाएगा। कोई भी टॉपर कॉपी में प्रश्न के उत्तर को बिल्कुल शुद्ध, सटीक लिखता है क्योंकि उसे पता है हमारी छोटी से छोटी गलती हमारा अंक काट लेगी इसीलिए वह बहुत सावधानीपूर्वक लिखता है।


रोल नंबर लिखते समय रखें विशेष सावधानी -


दोस्तों यह जानकारी सबसे महत्वपूर्ण है कि अगर आप अपने रोल नंबर की जानकारी और नाम, पता आदि गलत कर देंगे तो आपकी परीक्षा देने का कोई मतलब ही नहीं है। आपकी कॉपी पेंडिंग में चली जाएगी इसीलिए आपको जितनी बार हो सके चेक कर लेना है नाम, रोल नंबर, पता आदि सारी चीजें सब सही होनी चाहिए।

 





Post a Comment

Previous Post Next Post

JSON Variables

You might like