दुनिया में कुल कितने महाद्वीप हैं-all continents in Hindi

दुनिया में कुल कितने महाद्वीप हैं-all continents in Hindi

 दुनिया में कुल कितने महाद्वीप हैं-all continents in Hindi

continents in hindi,mahadeep in world in hindi,विश्व में कितने महाद्वीप है,7 continents in hindi,ocean and continents in hindi,दुनिया में कितने देश और महाद्वीप हैं,continents name in hindi,एशिया महाद्वीप में कुल कितने देश हैं,विश्व में कुल कितने महाद्वीप है,7 continents of the world in hindi,7 continents of the world,mahadeep in hindi,विश्व में कितने महाद्वीप हैं।,एशिया महाद्वीप में कितने देश है,#विश्व में कितने महाद्वीप है,पृथ्वी पर कुल कितने महाद्वीप है

continents in hindi,mahadeep in world in hindi,विश्व में कितने महाद्वीप है,7 continents in hindi,ocean and continents in hindi,दुनिया में कितने देश और महाद्वीप हैं,continents name in hindi,एशिया महाद्वीप में कुल कितने देश हैं,विश्व में कुल कितने महाद्वीप है,7 continents of the world in hindi,7 continents of the world,mahadeep in hindi,विश्व में कितने महाद्वीप हैं।,एशिया महाद्वीप में कितने देश है,#विश्व में कितने महाद्वीप है,पृथ्वी पर कुल कितने महाद्वीप है
दुनिया में कुल कितने महाद्वीप हैं-all continents in Hindi

Table of contents

1.दुनिया में कुल कितने महाद्वीप होते हैं?

2.एशिया महाद्वीप 

3. अफ्रीका महाद्वीप

4. यूरोप महाद्वीप

5. उत्तर अमेरिका महाद्वीप

6. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप

7. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप

 8.अंटार्कटिका महाद्वीप

9.FAQS

10.निष्कर्ष


हेलो दोस्तों आज आप इस आर्टिकल के माध्यम से दुनिया में कुल कितने महाद्वीप हैं। उसके बारे में विस्तार से सरलता पूर्वक जानकारी प्राप्त करेंगे।


जैसे कि दुनिया के सभी महाद्वीपों में लगभग 250 देश मौजूद है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 195 देशों में से केवल 193 देशों को ही मान्यता मिली हुई है। जिसमें कहीं ना कहीं प्रत्येक देश अपनी खुद की संस्कृति और विशेषताओं के रूप में विश्व विख्यात है। और यही कारण है कि वह अपने खुद के राष्ट्र के रूप में जाना जाता है।


क्योंकि सभी देश दुनिया के किसी ना किसी महाद्वीप में स्थित हैं और हम इस लेख में इन्हीं महाद्वीपों के विस्तार से चर्चा करने जा रहे हैं तो हमें पूरी उम्मीद है कि आप इस आर्टिकल के अंत तक बने रहेंगे और अपने दोस्तों में यह जानकारी शेयर करेंगे।


दुनिया में कुल महाद्वीपों की संख्या 7 है जो कि पृथ्वी पर मौजूद जमीनी भाग हैं जिनके नाम क्रमश: एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तर अमेरिका,दक्षिण अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका है।


सात महाद्वीपों के नाम Seven Continents name in hindi -


1. एशिया महाद्वीप 

2. अफ्रीका महाद्वीप

3. यूरोप महाद्वीप

4. उत्तर अमेरिका महाद्वीप

5. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप

6. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप

7. अंटार्कटिका महाद्वीप


सातों महाद्वीपों की विशेषताएँ - All Continent's specialty


सभी महाद्वीप प्रथ्वी पर मौजूद समुन्द्री इलाके से अलग बहुत विशाल ज़मीनी हिस्से हैं। जिन्हें मानव-जाति ने अपनी सहूलियत के आधार पर सात हिस्सों में बाँट रखा है। चलिए इन सभी सात महाद्वीपों की रोचक तथ्य और इनमे मौजूद कुछ देशों के बारे मे जानते हैं।



एशिया महाद्वीप -


एशिया विश्व के सात महाद्वीपों में से सबसे बड़ा महाद्वीप है एवं सारे धर्मों की जन्मभूमि है। विश्व में सर्वाधिक आबादी वाले दो देश चीन और भारत इसी महाद्वीप पर अवस्थित हैं। यह क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनो ही दृष्टि से पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है। अधिकतर प्राचीन सभ्यतायें एशिया महाद्वीप की नदियों के किनारे विकसित हुई, इसी कारण इन नदियों को सभ्यता का पालना कहा जाता है।


क्षेत्रीय सीमाएं व विस्तार -


एशिया महाद्वीप का अधिकांश भाग उत्तरी गोलार्द्ध में ही अवस्थित है। पूरब में प्रशांत महासागर पश्चिम में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर व भूमध्यसागर अवस्थित हैं। उत्तर में आर्कटिक महासागर और दक्षिण में हिंद महासागर अवस्थित है। स्वेज नहर व लाल सागर इसे अफ्रीका महाद्वीप से अलग करते हैं। बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है। अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है।


अफ्रीका महाद्वीप -


अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यहाँ पर लगभग सारी प्राचीनतम एवं नवीनतम संस्कृतियाँ मिल जाती हैं। इसके पूरब में हिन्द महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर अवस्थित है। जिब्राल्टर जलसंधि इसे यूरोप से अलग करती है। यह पृथ्वी का एकमात्र महाद्वीप है जिससे होकर ग्लोब की तीनों प्रमुख रेखाएं (कर्क, मकर, विषुवत) गुजरती हैं। विश्व की सबसे लम्बी नदी नील इसी महाद्वीप पर बहती है। यह विक्टोरिया झील से निकलकर भूमध्यसागर में गिरती है। विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा इसी महाद्वीप पर अवस्थित है।


उत्तर अमेरिका —


उत्तरी अमेरिका महाद्वीप -


उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल 2,42,55,000 वर्ग किलोमीटर है। इसे नई दुनिया की संज्ञा दी जाती है। उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ई. में कोलंबस ने की थी। इसका नाम अमेरिगो वेसपुस्सी नामक साहसी यात्री के नाम पर अमेरिका पड़ा। इसके दक्षिणी भाग में अनेक द्वीप हैं जिन्हें पश्चिमी द्वीपसमूह या वेस्टइंडीज के नाम से जाना जाता है। उत्तरी अमेरिका मध्य अमेरिका व कैरेबियाई क्षेत्र में कुल 29 देश हैं। 100 डिग्री पश्चिमी देशांतर रेखा उत्तरी अमेरिका के मध्य से होकर गुजरती है। यह विश्व के सात महाद्वीप में से एक है।


पनामा नहर उत्तर अमेरिका को दक्षिण अमेरिका से अलग करती है। पनामा नहर के माध्यम से अन्ध और प्रशांत महासागर के बीच जहाजों का यातायात सुगम होता है। उत्तर अमेरिका के मूल निवासियों में रेड इंडियन, एस्किमो, इन्युट शामिल हैं। एस्किमो का घर बर्फ का बना होता है, इसे इग्लू कहा जाता है। ये स्लेज गाड़ी को खींचने के लिए रेंडियर कुत्तों का प्रयोग करते हैं। सील मछली की खाल व अस्थियों से कयाक नामक नाव बनाते हैं।


दक्षिण अमेरिका महाद्वीप -


दक्षिणी अमेरिका संसार का चौथा बड़ा महाद्वीप है। इसका लगभग दो-तिहाई भाग विषुवत रेखा के दक्षिण में उष्ण कटिबंध में फैला है। इस महाद्वीप का क्षेत्रफल 1,77,98,500 वर्ग किलोमीटर है। दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मैक्सिको और वेस्ट इंडीज़ को मिलाकर लैटिन अमेरिका कहते हैं।


अंटार्कटिका महाद्वीप-


अंटार्कटिका संसार का पाँचवां बड़ा महाद्वीप है। इसे महासागरीय महाद्वीप की संज्ञा दी गई है। यह पूर्ण रूप से दक्षिणी गोलार्द्ध में अवस्थित है। इस महाद्वीप का 98 प्रतिशत भाग सदैव बर्फ से ढका रहता है। पूर्णतः हिमाच्छादित रहने के कारण इसे श्वेत महाद्वीप कहते हैं। इस महाद्वीप की खोज का करने का प्रथम प्रयास एक नाविक जेम्स कुक द्वारा किया गया था। पर वो अंटार्कटिक वृत्त को पार करके भी इसकी भूमि तक नहीं पहुँच पाए थे। इस महाद्वीप की मुख्य भूमि की खोज का श्रेय फेबियन वेलिंग शॉसेन को है। वह 1820 ई. में वोस्टॉक नामक जहाज से अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहुँचे थे। अंटार्कटिका से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं।


यूरोप महाद्वीप -


यूरोप महाद्वीप उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे छोटा महाद्वीप है तथा विश्व का छठा बड़ा महाद्वीप है। इसे प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप या यूरेशिया का प्रायद्वीप कहते हैं। यूरोप तथा एशिया के सम्मिलित भू-भाग को यूरेशिया कहते हैं। 


ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप -


ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। अतः इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहते हैं। इसकी खोज सन् 1770 ई. में जेम्स कुक ने की। यह महाद्वीप पूर्णतः दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। मकर रेखा इसके मध्य से गुजरती है। इस महाद्वीप के क्षेत्र में कुल 23 देश आते हैं। यहाँ के मूल


निवासियों को एबोर्जिन्स कहा जाता है। टॉरेस जलसंधि न्यूगिनी को आस्ट्रेलिया से अलग करती है ।


बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न-


1. दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर-ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा तथा सबसे कम जनसंख्या वाला महाद्वीप है।


2. संसार में सबसे छोटा देश कौन सा है?

उत्तर-वेटिकन सिटी सबसे छोटा देश है।


3. पृथ्वी पर सबसे बड़ा देश कौन सा है?

उत्तर-रूस पृथ्वी पर सबसे बड़ा देश है।




Post a Comment

Previous Post Next Post

JSON Variables

You might like